Mathmatics Question Percentage Worksheet 2022

Mathematics Question Percentage Worksheet 2022

Mathematics Question Percentage Worksheet 2022 with Answer in pdf

  1. एक परीक्षा में 42% अभ्यर्थी गणित में तथा 52% अभ्यर्थी अंग्रेजी में अनुत्तीर्ण हुए, यदि 17% अभ्यर्थी दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हों तथा दोनों विषयों में 46 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हों, तो कुल अभ्यार्थियों की संख्या कितनी है?
  2. खिलौनों के मूल्य में प्रति खिलौना 20% वृद्धि किये जाने पर इनकी बिक्री की संख्या 15% कम हो गई, खिलौनों के बिक्री मूल्य में कितना परिवर्तन हुआ?
  3. अजय अपने वेतन का 25% घर के किराये, 5% खाद्यान, 15% यात्रा तथा 10% कपड़ों पर खर्च करता है तथा 27000 रु की बचत करता है, अजय की मासिक आय कितनी है?
  4. एक कक्षा में तीन सैक्शन हैं जिनमें क्रमश: 40, 50 तथा 60 छात्र हैं, इनमें से क्रमश: 10%, 20% तथा 10% उत्तीर्ण हुये, पूरी कक्षा में कितने प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए?
  5. खाद्य तेलों में 25% की वृद्धि होने पर एक गृहिणी को अपनी तेल की खपत कितने प्रतिशत कम करनी होगी कि इस मद पर खर्च न बढ़े?
  6. एक व्यक्ति की मासिक आय 13500 रु थी तथा उसका मासिक व्यय 9000 रु था, अगले वर्ष उसकी मासिक आय में 14% वृद्धि तथा व्यय में 7% वृद्धि हुई, उसकी बचत में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई?
  7. 7% लवण वाले 12 लीटर घोल को उबाल कर 4 लीटर पानी को वाष्पित कर दिया जाये तो शेष बचे घोल में लवण का प्रतिशत कितना है?
    Mathematics Question Percentage Worksheet 2022
  8. 50% अम्लीय 9 लीटर द्रव में कितना मिलाया जाये कि अम्लीय सान्द्रता 30% रह जाये?
  9. 300 ग्राम चीनी के घोल में 40% चीनी है, इसमें कितने ग्राम चीनी और मिलाई जाये कि नये घोल में 50% चीनी हो?
  10. 3 लीटर चीनी के घोल में 40% चीनी है, इस घोल में एक लीटर पानी मिलाये जाने पर नये घोल में कितने प्रतिशत चीनी होगी?
  11. सोने तथा चाँदी की 50 ग्राम मिश्रधातु में भार के रूप में 80% सोना है, इस धातु में कितना सोना और मिलाया जाये कि मिश्रधातु में 95% सोना हो?
  12. 50% एल्कोहल की मात्रा वाले 9 ग्राम शेविंग लोशन में कितने ग्राम पानी मिलाया जाये कि लोशन में एल्कोहल की मात्रा 30% हो जाये?
  13. चीनी तथा पानी के 12 लीटर घोल में 4% चीनी है, घोल गर्म करके वाष्प द्वारा 2 लीटर पानी उड़ा दिये जाने पर शेष घोल में कितने प्रतिशत चीनी है?
  14. नमक के 6 लीटर घोल में 5% नमक है, वाष्प द्वारा इस घोल में से 1 लीटर पानी निकाल दिये जाने पर शेष बचे घोल में कितने प्रतिशत नमक है?
    Mathematics Question Percentage Worksheet 2022
  15. चाय के मूल्य 10% कमी होने के कारण 270 रु खर्च करने पर पहले से 250 ग्राम चाय अधिक आती है, चाय का पहले वाला भाव तथा नया भाव क्रमश: कितना होगा?
  16. एक आयत की लम्बाई में 10% वृद्धि तथा चौड़ाई में 10% कमी करने पर इसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत वृद्धि अथवा कमी होगी?
  17. योगेश के वेतन में 20% वृद्धि कर दी गई, बढ़े हुए वेतन को 20% कम करने पर योगेश को कितने प्रतिशत लाभ अथवा हानि होगी?
  18. किसी भिन्न के अंश में 10% वृद्धि करने तथा हर को 12% कम कर देने पर 15/64 प्राप्त होता है, वह भिन्न क्या है?
  19. एक व्यक्ति अपनी मासिक आय का 12% बचत करता है, यदि उसका मासिक खर्च 19360 रु हो, तो उसकी मासिक आय कितनी है?
  20. यदि A की आय B की आय से 25% अधिक हो तो B की आय A की आय से कितने प्रतिशत कम है?

    Mathematics Question Percentage Worksheet 2022

Mathematics Question Percentage Worksheet 2022

Mathematics Question Percentage Worksheet 2022

  1. यदि A की ऊँचाई B की ऊँचाई से 20% कम हो, तो B की ऊँचाई, A की ऊँचाई से कितने प्रतिशत अधिक है?
  2. कीर्ति को एक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 36% अंक प्राप्त करने थे, उसने 24% अंक प्राप्त किये तथा 9 अंकों से अनुत्तीर्ण रही, पूर्णांक ज्ञात कीजिए?
  3. एक परीक्षा में एक छात्र ने 30% अंक लिए तथा वह 45 अंक से अनुत्तीर्ण हो गया, दुसरे छात्र ने 42% अंक लिए जो उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों में से 45 अंक अधिक हैं, पूर्णांक तथा उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक ज्ञात कीजिए?
  4. एक मशीन 120000 रु में खरीदी गई, इसका 10% वार्षिक दर से अवमूल्यन हो जाता है, 2 वर्ष बाद इस मशीन का मूल्य क्या होगा?

Related Posts

Reasoning Question Relationship based 2022

Reasoning Question Relationship based 2022 Reasoning Question Relationship based 2022 महेश , दिनेश का वरिष्ठ है | दिनेश, अमन से वरिष्ठ है |अमन , राम से कनिष्ठ है | राम , दिनेश से कनिष्ठ है | सबसे वरिष्ठ कौन है ? पांच लोग आपकी ओर मुंह करके एक पंक्ति में बैठे है | Y, X...

Reasoning Question 2022 missing alphabet and meaning

Reasoning Question 2022 missing alphabet and meaning Reasoning Question 2022 missing alphabet and meaning in pdf EXCUSE : CXEESU :: ERODES 😕 BIMN : CKPR : CURD 😕 SPATE : TRICKLE :: BXFE : HILK : NORQ 😕 MULE : BURDEN :: PRONE : SUPINE :: ALTHOUGH : NEVERTHELESS ::...

Mathematics Question Percentage Workbook 2022

Mathematics Question Percentage Workbook 2022 Mathematics Question Percentage Workbook 2022 in pdf download एक चुनाव में दो उम्मीदवार थे, हारने वाले उम्मीदवार ने 41% मत प्राप्त किये तथा वह 5580 मतों से पराजित हो गया, कुल मतों की संख्या कितनी थी? एक मेज के अंकित मूल्य...

Famous Tribes of World and Indian Agricultural Revolution 2022

Famous Tribes of World and Indian Agricultural Revolution 2022 Famous Tribes of the World Famous Tribes of World and Indian Agricultural Revolution 2022 Abhors tribe Arunachal Pradesh and Assam Afridis tribe Pakistan Akuntsu (Akunt'su or Akunsu) tribe Brazil Awa tribe...

VK Rana